अंब (ऊना)। उपमंडल के तहत मैड़ी गांव में सर्पदंश से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मैड़ी निवासी विशंभर दास के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक विशंभर दास मंगलवार रात भाई के घर जा रहा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने फौरन उसे उपचार के लिए अंब अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।