फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती अंबोटा गांव में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जयकिशन निवासी अंबोटा के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार अंबोटा निवासी रोहित कुमार सोमवार रात करीब 10 बजे बाइक से घर जा रहा था। तभी बाइक के आगे लावारिस पशु आने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंबे से जा टकराई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक सवार रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। युवा की सड़क हादसे में मौत से समूचे क्षेत्र में मातम पसर गया है। क्षेत्र में लावारिस पशु आए दिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए काल बन कर सड़कों पर घूम रहे हैं। इनसे न केवल किसान ही परेशान हैं बल्कि सड़क पर चलने वाले वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसहारा पशुओं के लिए सरकार द्वारा गो शालाओं की हवाई घोषणाएं की जाती हैं परंतु जमीनी स्तर पर इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए अभी कोई खास इंतजाम नहीं हो पाए हैं। क्षेत्र के लोगों ने सरकार से गुहार लगाई है कि बेसहारा और लावारिस पशुओं के लिए कोई पुख्ता प्रबंध किए जाएं। इससे असमय मौत का ग्रास बनने वाले दोपहिया वाहन चालकों को राहत मिल सके। डीएसपी मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें