फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरने पर महिला बुरी तरह लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर महिला बुरी तरह लहूलुहान
विज्ञापन

ऊना रेलवे स्टेशन पर पेश आया हादसा, घायल महिला को पहुंचाया क्षेत्रीय अस्पताल
रिश्तेदारों को स्टेशन पर छोड़ने आई हुई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन से गिरकर 61 वर्षीय महिला बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तृप्ता देवी निवासी डंगोली अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन ऊना आई थी। रिश्तेदारों को ट्रेन में बैठाने के बाद जैसे ही ट्रेन चली, तो तृप्ता देवी जल्दबाजी में नीचे उतरने लगी। इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गई। हादसे में महिला के सिर पर चोट आई हैं। महिला को गिरता देखकर मौके पर भारी भीड़ लग गए। इसके बाद लहूलुहान हालत में महिला को 108 एंबुलेंस में रेलवे पुलिस कर्मियों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया। उधर, रेलवे चौकी प्रभारी सुषमा रानी ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें