फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
फांसी लगाकर महिला ने दी जान
विज्ञापन

- धौरहरा गांव की घटना, दस महीने पहले नगमा की हुई थी शादी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव में शुक्रवार की देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल शर्मा सिंह यादव ने बताया कि धौरहरा निवासी 30 वर्षीय नगमा पत्नी अब्दुल रहमान बंद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी है। आत्म हत्या की वजह परिजन नहीं बता पाएं हैं। नगमा का पांच साल का बेटा भी है। परिवार बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहा था। पति अब्दुल रहमान मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम पति घर लौटा तो बाहर बेटा शमशाद खेल रहा था। जबकि, पत्नी बंद कमरे में थी। पति ने दरवाजा खोलने के लिए गुहार लगाई लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे कुछ शक हुआ। उसकी गुहार पर बाद में जुटे गांव वालों ने दरवाजा तोड़ा तो फंदे से लटकती नगमा की लाश मिली। मृतका का मायका बखिरा क्षेत्र के हरदी गांव में है। नगमा के पिता वाजिद अली भी मौके पर पहुंचे थे। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भजा जाएगा। रिपोर्ट आने के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें