फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो को सांप ने डसा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हरोली के खड्ड व बंगाणा के लठियाणी में सर्पदंश से एक किशोरी की मौत हो गई जबकि एक का उपचार ऊना अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान सुनीता देवी पुत्री राम कृष्ण निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों के बयान दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पहला मामला उपमंडल हरोली के तहत खड्ड में रह रही सुनीता देवी गत देर सायं घर के समीप लकड़ियां इकट्ठी कर रही थी कि एक जहरीले सांप ने उसके दाएं हाथ की एक अंगुली पर डस दिया। सांप का दंश तेजी से सुनीता के शरीर में फैलने लगा और उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा। सुनीता की बिगड़ती हालत को देख परिजनों ने पहले उसे नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने सुनीता को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एसएमओ डॉ. रामपाल शर्मा ने बताया कि किशोरी की मौत जहरीले सांप के डसने की वजह से हुई। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें