फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिच्छु व सांप ने दो लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। नैहरियां और रायंसरी में अलग-अलग मामलों में दो लोगों को सांप व बिच्छु ने काट लिया। सांप के डसने पर विजय (30) निवासी रायंसरी और बिच्छू के काटने पर अनुराग (12) पुत्र महेश कुमार निवासी नैहरियां अंब को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव रायंसरी में पेश आया। जहां स्थानीय निवासी विजय को रविवार देर रात सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला अंब के नैहरियां में पेश आया, जहां महेश (12) अपने घर के समीप खेल रहा था। अचानक जहरीले बिच्छू ने उसे काट लिया। बिच्छू के काटने के बाद अनुराग की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे अंब अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सक ने उसे ऊना अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि दोनों पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें