फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी मेला में मिला अज्ञात साधु का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

अंब (ऊना)। मैड़ी मेले के सेक्टर एक से अज्ञात साधु का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम मैड़ी मेले के सेक्टर एक में श्रद्धालुओं ने ट्रक के समीप एक वृद्ध बेसुध हालत में देखा। शरीर में कोई हरकत न होने पर करीब जाकर देखा तो पाया कि साधु की मौत हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों की सूचना के बाद अंब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि मेला शुरू होने के बाद से ही साधु मेला क्षेत्र में ही कुछ लोगों को दिखाई दिया। डीएसपी अंब मनोज जंबाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें