फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी श्रद्धालुओं की बस, एक की मौत

विज्ञापन
घ्रायलाें का हराेली और ऊना अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

दुलैहड़/टाहलीवाल(ऊना)। हरोली के पोलियां बीत गांव में होशियारपुर के श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई है जबकि 40 श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए। मृतक की पहचान 18 वर्षीय गौरव निवासी अजड़ाम जिला होशियारपुर के रूप में की गई है।

हादसे में घायल लोगों में से करीब 29 को पंजाब के माहिलपुर अस्पताल ले जाया गया है। जबकि अन्यों को हरोली और ऊना अस्पतालों में उपचार के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि होशियारपुर जिले के अजड़ाम गांव के श्रद्धालु वीरवार सुबह हरोली के गोंदपुर बुल्ला में जठेरे पूजने आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पोलियां बीत में चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा और बस करीब 100 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


बस के गिरते ही स्थानीय लोग राहत और बचाव के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच पुलिस और एंबुलेंस को भी घटना की सूचना दी गई। हादसे में घायलों को हरोली, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और पंजाब के माहिलपुर अस्पताल में भेजा जा गया है। जहां पर घायलों का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी पहुंच गए थे। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


घायलों की सूची
घायलों की पहचान होशियारपुर के अजड़ाम निवासी 32 वर्षीय मनदीप कौर, 3 वर्षीय लवजोत सिंह, 27 वर्षीय प्रिया, 26 वर्षीय बलविंद्र कौर, 58 वर्षीय मनजीत कुमार, 64 वर्षीय गुरमेल सिंह, 55 वर्षीय सुरेंद्र कौर, 50 वर्षीय जयराम, 56 वर्षीय बलवीर सिंह, 45 वर्षीय महेंद्र कौर, 2 वर्षीय जसलीन, पवन कुमार, शीतल के रूप में पहचान हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें