ऊना। विस क्षेत्र हरोली के डोल माजरा गांव में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान हरोली निवासी 80 वर्षीय जगदीश राम के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के बरइ परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक जगदीश राम 17 अक्तूबर को किसी के साथ बाइक पर बैठ कर हरोली से डोल माजरा गांव जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क के साथ बने भवन की दीवार से टकरा गई। हादसे में बाइक चालक और उसके पीछे बैठै जगदीश को काफी चोटें पहुंची थी। हादसे के बाद दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार के लिए लाया गया था। जहां से जगदीश को नाजुक हाल में पीजीआई रेफर कर दिया गया था। लेकिन उसके परिजन उसे ऊना के ही एक निजी अस्पताल ले गए थे। जहां मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। हरोली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। डीएसपी हरोली कुलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।