फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर पकड़े

विज्ञापन
बालू खनन में लगे ट्रैक्टर। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। जिला पुलिस और खनन विभाग ने अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार देर रात खनन अधिकारी कलभूषण शर्मा और इंस्पेक्टर गौरव भारद्वाज के नेतृत्व में गगरेट के टटेहड़ा की खड्ड में दबिश दी। पुलिस ने अवैध खनन में लगी दो जेसीबी और चार ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में ले लिया है। इससे खनन माफिया में हड़कंप मच गया है।

विभाग ने यह कार्रवाई सुबह करीब चार बजे की। अवैध खनन में संलिप्त पाए गए वाहनों को गगरेट पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खनन अधिकारी कुलभूषण शर्मा ने कहा कि अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा। अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह भी इस अभियान में पुलिस और प्रशासन का साथ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला में खनन माफिया का कारोबार फल-फूल रहा है। रात का अंधेरा होते ही स्वां नदी और सहायक खड्डों में जेसीबी का पीला पंजा खड्डों में खनन को अंजाम दे रहा है। खड्डों में पांच से सात फुट तक गहरे गड्ढे भी पड़ चुके हैं। बरसात के दिनों में जब लोग वहां से गुजरते हैं तो हादसों का भी शिकार हो जाते हैं। खनन माफिया पर शिकंजा कसना पुलिस और प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। हालांकि प्रशासन और पुलिस खनन माफिया पर शिकंजा कसने के दावे करता है लेकिन फिर भी खनन माफिया अपने पैर पंसारे हुए है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें