फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में मारपीट, एक का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। आटा की बोरी में गाय के मुंह डालने को लेकर हुई लड़ाई में गाय मालकिन महिला ने गलती स्वीकारने के बजाय शिकायत करने वाली महिला का ही सिर फोड़ दिया। महिलाओं का झगड़ा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने मामला
दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि एक महिला की गाय दूसरे के घर में चली गई। गाय ने एक कमरे में रखी आटा बोरी में मुंह डाल दिया। इस बात का उलाहना जब महिला ने गाय मालकिन महिला को दिया, तो उसने आव देखा न ताव उलटे उसी महिला से उलझ कर गुथमगुथा हो गई। इस कश्मकश में गाय मालकिन महिला ने दूसरी महिला का सिर फोड़ कर उसे लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत के आधार पर हेड कांस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह की टीम ने मौके पर जाकर घायल महिला का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया। घायल महिला की बहू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल का कहना है कि पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल करवाकर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें