फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफेद चादर में बेटी का शव देख परिजन बेसुध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)। तीन माह से लापता नाबालिगा का शव कांगड़ा के शाहपुर में मिलने से धर्मपुर गांव में सन्नाटा पसर गया है। तीन महीने से बेटी की तलाश में परिजन जगह-जगह घूम रहे थे। जब बच्ची की मौत की सूचना मिली पिता ओंकार की पैरों तले जमीन खिसक गई। सफेद चादर में लिपटा बेटी का शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। वे बेटी के सकुशल लौटने की भगवान से प्रार्थना कर रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाबालिगा के परिजनों ने हरोली पुलिस थाना में 6 नवंबर, 2018 को शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें कहा गया था कि कई दिनों से बेटी लापता है। उन्होंने शक जताया था कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बातों बहला-फुसलाकर ले गया है। पुलिस अभी कार्रवाई में जुटी थी कि कांगड़ा के शाहपुर में लड़की के शव मिलने का मामला समाने आया। घर में मां-बाप, भाई-बहन उसका इंतजार में थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी की शव इस तरह घर आएगा। बेटी के शव को देखकर आंखों से आंसू थम नहीं रहे हैं। छोटे भाई और बहन को विश्वास नहीं हो रहा की उनकी बहन अब उनका साथ छोड़ चुकी है। बेटी की मौत से समूचे गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें