फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का बदला लेने के लिए युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
झगड़े का बदला लेने के लिए युवक को मारी गोली
विज्ञापन

नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी इलाके में झगड़ा का बदला लेने के लिए एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक अमन (19) को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार अमन भलस्वा डेयरी इलाके में रहता है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसका नूर इस्लाम नाम के युवक से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। शनिवार को बस स्टैंड के पास नूर इस्लाम उससे मिला और अमन से झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चला दी। गोली पीड़ित के चेहरे पर लगी और वह वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

-----
बदमाशों ने ऑटो चालक को लूटा
नई दिल्ली। बवाना इलाके में हथियार बंद बदमाशों ने ऑटो चालक को गोली मारने की धमकी देकर उससे लूटपाट की। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार रामशरण (35) हरेवाली गांव में रहता है। शनिवार तड़के वह अपने ऑटो से घर लौट रहा था। दरियाकलां गांव के पास के खेत से चार युवक आए और उसे रोक लिया। चारों बदमाशों के पास पिस्टल थे। बदमाशों ने पीड़ित से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वापस खेत में भाग गए। रामशरण ने राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आगे की कार्रर्वाई कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें