फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
jail
विज्ञापन

थानाकलां (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पुलिस ने बकरी चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। बकरी चोर गिरोह के दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 अगस्त को ग्राम पंचायत तनोह के गांव डडियार से अमृती देवी की पशुशाला से दो बकरियां और कांता देवी निवासी डडियार की रसोई से गैस सिलिंडर गायब हुआ था। इसकी शिकायत पीड़ित महिलाओं ने शक के आधार पर दो लोगों के के खिलाफ थाना बंगाणा में दर्ज करवाई थी।

 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया। थाना बंगाणा प्रभारी पीसी शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों ने जुर्म कुबूल कर लिया। वहीं मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें