फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दियोली में किसान की गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
विज्ञापन
दियोली में गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन

गगरेट के गांव में पीड़ित की 20 कनाल भूमि पर फसल को नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट (ऊना)।
क्षेत्र के दियोली गांव में खेतों में पकी गेहूं की फसल आग की भेंट चढ़ गई। बुधवार को दोपहर दियोली गांव में नरेंद्र शर्मा की लगभग 20 कनाल में पकी गेहूं की फसल को अचानक ही आग भड़क गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग आग को बुझाने के लिए आगे आए लेकिन वह असफल रहे। व्यक्ति ने अग्निशमन केंद्र को मामले की सूचना दी। अग्निशमन केंद्र से टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। इस अग्निकांड में नरेंद्र शर्मा की फसल तो जल गई उनके साथ लगते खेत बुद्धि चंद की फसल को भी खासा नुकसान पहुंचा है। अग्निशमन की गाड़ी यदि और देरी से पहुंचती तो आसपास के खेतों की फसल भी खाक हो जानी थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग के कारण चिंगारी पकी फसल पर आ गिरी जिससे यह घटना हुई। दियोली गांव के उपप्रधान अनिल डढवाल ने सरकार से पीड़ित को उचित मुआवजे की मांग की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें