फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंडोगा और ईसपुर स्कूलों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले के सरकारी स्कूल चोरों के निशाने पर हैं। शातिर स्कूलों में घुसकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। उपमंडल हरोली के पंडोगा और ईसपुर सीसे स्कूल से चोर एलसीडी सहित अन्य सामान ले भागे। दोनों स्कूलों प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाई है। शातिर आए दिन बिना किसी डर के कभी घरों तो कभी सरकारी स्कूलों में घुस सामान चोरी कर रहे हैं। चोरी की वारदातों से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ईसपुर के प्रधानाचार्य रजनीश शर्मा ने हरोली पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि शातिर स्कूल के कमरे के ताले तोड़कर एलसीडी और डीवीआर चोरी करके ले गए हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंडोगा के प्रधानाचार्य राम कुमार ने पुलिस थाना हरोली में शिकायत दर्ज करवाई है कि शातिर उनके स्कूल के कमरों के ताले तोड़कर एक घड़ी और दो हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने स्कूल के प्रधानाचार्य की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें