फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेके से पकड़ी अवैध शराब की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के साथ लगते चलेट गांव में चुनावी मौसम में गगरेट पुलिस ने शराब के ठेके में अवैध रूप से रखी शराब की 320 पेटी पकड़ी है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से शराब माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस की छापे की सूचना मिलते ही शराब माफिया से जुड़े कई लोग गुप्त ठिकानों से इधर-उधर खिसक लिए। पुलिस ने ठेके से पकड़ी अवैध शराब कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम चलेट स्थित शराब के ठेके में थाना प्रभारी नंद लाल इंदौरिया और एसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में छापा मारा। पुलिस ने शराब के ठेके से बिना कागजात शराब की अवैध खेप पकड़ी। ठेके पर स्टाक रजिस्टर न मिलने से पुलिस को कार्रवाई करने में दिक्कत आई। पुलिस का यह भी मानना है कि उक्त अवैध शराब का उपयोग चुनाव में भी हो सकता था। थाना प्रभारी गगरेट नंद लाल इंदौरिया का कहना है कि पुलिस ने 320 पेटी शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें