फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरुडू में स्कूटी-बाईक में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़शंकर के लिए जरूरी
विज्ञापन

.................................

स्कूटी और बाइक में टक्कर, एक की मौत
चरुडू में सड़क हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
नादौन से गढ़शंकर जा रहे थे बाइक सवार युवक
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की आगामी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
जोल (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत चरुडू गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमित कुमार के रूप में हुई है। हादसे में बाइक सवार दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार ऊना-अंब मुख्य मार्ग पर बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय पेश जब बाइक और स्कूटी एक ही दिशा में अंब से ऊना की ओर आ रहे थे। स्कूटी चालक ने अचानक स्कूटी अपने घर की तरफ मोड़ दी। पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक अमित कुमार की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसके एक अन्य साथी को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि बाइक चालक अमित कुमार अपने साथी लीलाधर के साथ नादौन से पंजाब के गढ़शंकर की ओर जा रहे थे। अंब के चरुडू गांव में बाइक की स्कूटी से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार युवक नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें