फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.30 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। गांव पुना स्थित आईटीआई मार्ग पर पुलिस की एसआईयू टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान साहिल निवासी नंगल, जिला रोपड़ के रूप में हुई है। आरोपी से करीब 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना पर आईटीआई रोड संतोषगढ़ में नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पूछताछ करने पर युवक की पहचान नंगल के साहिल के रूप में हुई।
उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ने नशा कहां से खरीदा है और किसे सप्लाई किया जाना था, पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें