फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार के इंजन में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर के लिए जरूरी
विज्ञापन

..........................................

चलती कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद घर लौट रहे थे जालंधर के श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। शुक्रवार सुबह भरवाईं चौक पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जब श्रद्धालुओं की चलती कार के इंजन में आग लग गई। कार में से धुआं निकलना लगा। हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे जो चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। कार के इंजन में आग लगने का कारण तारों में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
पुलिस कर्मियों व अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग पर काबू पाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के परागपुर गांव के चार लोग कार में चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेकने के बाद वापस घर लौट रहे थे। भरवाईं चौक पर कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। कार में बैठे लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल गए। धुएं को देखकर लोग व टैक्सी चालक मौके पर इकठ्ठे हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार सवारों ने इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई। थाना प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि पंजाब के श्रद्धालुओं की कार के इंजन में आग लगी थी जो कि तारों के शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। श्रद्धालुओं ने कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उधर, अग्निशमन विभाग भरवाईं के इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि कार के इंजन में आग लगने की घटना की जानकारी मिली थी,। मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें