फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू के जल रहे उपमंडल बंगाणा के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)।
उपमंडल बंगाणा के जंगल आग से दहक रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी जान को जोखिम में डालकर जंगल में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में प्रयासबद्ध हैं लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लग पा रही है। लोगों में राकेश कुमार, गुरदेव सिंह, ज्ञान चंद, राज कुमार, मोहन लाल, अमर सिंह, मनीष कुमार, संदीप कुमार ने बताया कि उपमंडल बंगाणा के सोलहसिंगी धार और रामगढ़ धार के कई जंगल इस समय भयानक आग की चपेट में हैं।

अगर समय रहते इस आग पर काबू नहीं पाया गया तो इसके खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं। एसीएफ जगदीश गौतम ने बताया कि गर्मी के दिनों में आग के बचाव के लिए जंगलों में फायर वाचर तैनात किए गए हैं और विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जो व्यक्ति बिना सूचना के जंगलों या उसके आसपास आग लगाते पकड़ा जाता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए और उसके खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाए। उन्होंने कहा कि आग लगने से जहां वन संपदा को लाखों का नुकसान पहुंच रहा है। जंगलों में अपना रैन बसेरा बनाए हुए पशुु पक्षी भी जलकर राख हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएफ जगदीश गौतम ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में लगी भयानक आग को बुझाने के लिए वन विभाग के कर्मचारियों का सहयोग दें। जंगल में आग लगाने वाले व्यक्ति का नाम विभाग को जरूर बताएं ताकि उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें