फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
जिले में तीन लोगों ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर पीड़ितों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार पहला मामला अंब थाना के तहत मैड़ी का है, जहां निर्मल कुमारी (47) ने शनिवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरा मामला गगरेट के जाड़ला का है, जहां 19 वर्षीय बबलू ने शुक्रवार सायं किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को पता चलते ही वे उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। तीसरा मामला ऊना थाना के तहत रामपुर गांव का है, जहां 35 वर्षीय पंकज ने शुक्रवार शाम को किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। तबीयत बिगड़ता देख परिजनों ने आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल हालत में सुधार आया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है। पीड़ितों के परिजनों के भी बयान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। अभी तक जहर खाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जिले में जहरीला पदार्थ खाने के मामलों में वृद्धि हो रही है। इससे पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर कई लोग अपनी जिंदगियां गवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें