फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना/गगरेट। क्षेत्र के बरनोह और गगरेट में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार बरनोह में कार-स्कूटी की टक्कर में दो लोगों को चोटें आई हैं। घायलों की पहचान राजन पुुरी और दर्शन लाल दोनों निवासी ऊना के रूप में हुई है। इसके अलावा गगरेट-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें उपचार के लिए गगरेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल हुए कार सवार लोगों की पहचान प्रतीक सहगल, ममता देवी, शांति देवी सभी निवासी लुधियाना पंजाब के रूप में हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें