गगरेट (ऊना)। निकटवर्ती स्वां नदी के पुल के नीचे प्रवासी का शव मिला है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के 36 वर्षीय लोभी राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक रविवार को कुछ लोगों ने स्वां नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। आसपास क्षेत्रों में पूछताछ करने पर मृतक की शिनाख्त लोभी राम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।