फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट आया व्यक्ति, पीजीआई रेफर

विज्ञापन
- फोटो : pti
विज्ञापन
ऊना। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल की पहचान मंजूर मोहम्मद निवासी किशनगंज मध्यपुरा बिहार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संदर्भ में पीड़ित व परिजनों के के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार बुधवार शाम मंजूर मोहम्मद अपने परिजनों के साथ घर जाने के लिए ऊना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जैसे ही ट्रेन ऊना स्टेशन पर पहुंची तो अन्य सवारियों के साथ मंजूर भी ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी बीच अचानक पैर फिसल गया और उसकी दोनों टांगे ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। चीखो पुकार सुनकर पास खड़े यात्रियों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और फौरन क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रेलवे पुलिस ऊना के प्रभारी कर्मचंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें