फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाकर डीयूटी जा रहे युवक की टिप्पर से टकराकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे
विज्ञापन

युवक की सड़क हादसे में मौत
गगरेट के ओयल गांव में सोमवार देर रात बाइक की टिपर से टक्कर
पीजीआई ले जाते समय बाइक सवार युवक ने रास्ते में तोड़ा दम
पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गगरेट/जोल (ऊना)। गगरेट के तहत ओयल गांव में सड़क हादसे में जन्मदिन मनाकर ड्यूटी पर लौट रहे युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अभिषेक राणा (22) पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव वही तहसील बंगाणा जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार गगरेट-ऊना मुख्य मार्ग पर बाइक और टिपर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को लोगों की मदद से उपचार के लिए गगरेट अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि अभिषेक सोमवार को अपने घर में जन्मदिन मनाने के बाद दोपहर बाद पंजाब की एक कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। ओयल गांव के पास उसकी बाइक और टिप्पर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार सिर पर चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। गगरेट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई ले जाते समय अभिषेक राणा ने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर सुनते ही गांव में माहौल गमगीन है। अभिषेक के पिता राजेश कुमार आईटीबीपी में हैं। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मंत्री वीरेंद्र कंवर ने जताया शोक
पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर, चिंतपूर्णी के विधायक बलवीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष शाम मिन्हास, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान जीवन सिंह, ग्राम पंचायत डीहर के प्रधान बलदेव सिंह, उपप्रधान रघुवीर सिंह, बीडीसी सदस्य अशोक शर्मा, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व प्रधान सुखदेव शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें