फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड एक्सईएन के घर की ग्रिल तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती लोअर अरनियाला गांव में शातिर रिटायर्ड एक्सईएन के घर के कमरे की ग्रिल तोड़ कर घर से हजारों रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोरी की वारदात से गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विद्युत बोर्ड से रिटायर्ड एक्सईएन मनोहर लाल और उनके किराएदार अजय कुमार घर के कमरे में सोए थे। इस दौरान शातिर मनोहर लाल के घर से एक कमरे की ग्रिल तोड़कर 25 हजार की नकदी और कुछ कपड़े चोरी करके ले गए हैं। इसके अलावा मनोहर लाल के घर में किराए पर रह रहे शिक्षक अजय कुमार के कमरे से भी करीब 10 हजार रुपये की नकदी चोरी करके ले गए हैं। शातिर साथ लगते राज कुमार के घर में भी टार्च से झांक रहे थे। इस दौरान टार्च की रोशनी देखकर राजकुमार ने शोर मचा दिया। इससे शातिर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर घटना स्थल पर लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान राज कुमार के पड़ोसी मनोहरलाल के घर की ग्रिल टूटी हुई पाई। जब उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो कमरे में अलमारी के कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित मनोहर लाल निवासी और अजय कुमार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें