फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ी गई महिला ने ही काटा था सोने का कड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी मंदिर में कुछ दिन पहले लुधियाना के श्रद्धालु अशोक शर्मा का मंदिर परिसर में सोने का कड़ा काटने के आरोप पकड़ी महिला ने कड़े की कीमत श्रद्धालु को दे दी है। पकड़ी महिला को भी पिछले कल कोर्ट से जमानत भी मिल गई है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लुधियाना के श्रद्धालु अशोक शर्मा जब चिंतपूर्णी मंदिर में परिवार सहित माथा टेकने आए थे तो मंदिर गर्भ गृह के पास माथा टेकने के दौरान उनके हाथ में डाला साढ़े तीन तोले का सोने का कड़ा किसी ने बाजू से काट लिया। कड़ा चोरी होने के बारे में जब श्रद्धालु को इसके बारे में पता चला तो उसकी सूचना मंदिर अधिकारी और चिंतपूर्णी पुलिस को दी। चिंतपूर्णी थाना प्रभारी ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें शिकायतकर्ता श्रद्धालु के पीछे दो संदिग्ध महिलाएं कैद हुई। इनकी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली। श्रद्धालु द्वारा कड़े की कीमत 1.20 लाख बताई गई थी। यही नहीं इसके बाद पंजाब के ही एक एसएचओ की जेब काटकर आठ हजार रुपये निकाल लिए। इस घटना के बाद एक और श्रद्धालु का सोने का कड़ा मंदिर परिसर में काट डाला। मंदिर परिसर में बढ़ रही चोरी की वारदातों को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा ने मंदिर में चोरी की घटनाओं को लेकर चिंतपूर्णी पुलिस को मंदिर में पूरी तरह से चौकन्ना कर दिया। इसके बाद बीते रविवार के दिन जेबकतरी महिला फिर से चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थीं लेकिन पुलिस ने दो महिलाओं को धर दबोचा। पुलिस पूछताछ करने पर एक महिला ने कबूल किया कि लुधियाना के श्रद्धालु का कड़ा उसने ही काटा है। जबकि उसके साथ पकड़ी महिला पहली बार ही चिंतपूर्णी आई है। पुलिस ने इसके बाद कड़ा काटने वाली एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी महिला पंजाब के संगरूर के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। जब चिंतपूर्णी पुलिस ने लुधियाना से पीड़ित श्रद्धालु को बुलाया तो श्रद्धालु ने महिला की शिनाख्त की।
विज्ञापन


पुलिस महिला से कड़ा तो रिकवर नहीं कर सकी। लेकिन दोनों पक्षों में बातचीत के बाद पुलिस की मौजूदगी में पकड़ी महिला ने श्रद्धालु के कड़े की कीमत के एक लाख 20 हजार रुपये दे दिए। पकड़ी महिला को भी कोर्ट से जमानत मिल गई है। अशोक शर्मा ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया है। एसपी ने कहा कि श्रद्धालु को उसके कड़े की कीमत महिला ने दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें