फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति पर तेजधार हथियारों-डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। उपमंडल हरोली के अमराली में रविवार रात रास्ते पर चल रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

मारपीट में आरोपियों ने व्यक्ति को तेजधार हथियारों से हमला कर व डंडों से पीट-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को पीठ और शरीर में चोटें आई हैं। घायल को मेडिकल व उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मारपीट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार प्रमोद कुमार पुत्र कुंदन लाल निवासी गांव बिदड़वाल तहसील हरोली जिला ऊना ने हरोली पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह छेत्रां पंचायत के एक कोल्ड स्टोर में चौकीदार है। रविवार रात आठ बजे के करीब काम पर जा रहा था तो अमराली में उसके ऊपर कुछ लोगों ने धारदार हथियार व डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल प्रमोद कुमार को उपचार के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में पूर्व प्रधान पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें