थानाकलां (ऊना)। निकटवर्ती कुवाडी गांव में गोशाला के पास श्रद्धालुओं से भरी एक टेंपो ट्रेवलर के पैरापिट से टकरा गई। हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया है। इनमें से एक श्रद्धालु ही हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ऊना की ओर से श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रेवलर ज्वालाजी के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान थानाकलां के कुवाडी गांव में गोशाला के पास तीखे मोड़ों के ऊपर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई। सड़क हादसे में टेंपो में सवार आधा दर्जन श्रद्धालु को चोटें आई हैं। हादसे में घायल हुए श्रद्धालु दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु देवभूमि में भ्रमण के लिए घर से निकले थे। थानाकलां के पास यह हादसा हो गया। बंगाणा थाना प्रभारी कमल नैन का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।