ऊना। रक्कड़ कॉलोनी रेलवे पुल के पास अज्ञात महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला। शव बुरी तरह से गल-सड़ चुका है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच के लिए रेलवे पुलिस का भी सहारा ले रही है।
रक्कड़ में रेलवे पुल के पास बू आने पर एक व्यक्ति ने झाड़ियों में झांका तो वहां उसे महिला का शव दिखाई दिया। मामले की सूचना मिलने पर एएसपी विनोद कुमार धीमान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामला रेलवे के अधीन होने पर रेलवे पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंचे। महिला का शव काफी दिनों का लग रहा है। महिला की पहचान के लिए पुलिस लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।