अमर उजाला ब्यूरो
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती वीनेवाल गांव में 26 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद विवाहिता की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे ऊना अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान तृप्ता (26) निवासी गांव वीनेवाल जिला ऊना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खाया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार संतोषगढ़ के साथ लगते वीनेवाल गांव में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां विवाहिता की मौत हो गई। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने आईपीसी 498, 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।