फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक ने सात वर्षीय मासूम को टक्कर मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के भद्रकाली गांव में बाइक की टक्कर से मासूम घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

रविवार देर शाम को सात वर्षीय ईशान जैसे ही घर से निकला पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इससे ईशान वहीं गिर गया। आवाज सुनकर ईशान के परिजन और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल ईशान को दौलतपुर चौक के अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशान के दादा जगदीश राम ने बताया कि ईशान की कमर और टांगों पर काफी चोट लगी हैं। लापरवाही से बाइक चलाने वाले गांव के ही बाइक चालक के खिलाफ उन्होंने पुलिस में शिकायत कर दी है। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि पुलिस ने आईपीसी 279 एवं 337 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें