अंब (ऊना)। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है।
क्षेत्र में रह रही एक उत्तर प्रदेश की महिला ने एक व्यक्ति पर उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा था। बाद में उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए। उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका विवाह भी स्थानीय पंचायत में दर्ज नहीं करवाया है। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस ने आरोपी का पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।