फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, होशियारपुर के तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)। निकटवती जननी गांव में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र मेजर सिंह निवासी मगौरा गढ़शंकर, परुषोत्तम लाल निवासी गढ़शंकर और गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गंदोवाल जिला होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गुरप्रीत निवासी गढ़शंकर मंगलवार सुबह धर्मेंद्र और पुरषोतम के साथ ट्रैक्टर ट्राली में रेत लेकर जननी से जेजौं की ओर जा रहे थे। उतराई में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के नीचे दबने से पंजाब निवासी तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद हरोली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। हादसे के कारण का पता किया जा रहा है। हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें