फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथू में पुलिस ने पांच ट्रैक्टर किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना हरोली के तहत बाथू स्थित खड्ड में पुलिस ने खनन माफिया पर शिकंजा कसते हुए कुल पांच ट्रैक्टरों को जब्त किया है। पुलिस की अचानक कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया। पुलिस ने खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने एसपी दिवाकर शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई अमल में लाई है।

जानकारी के अनुसार बाथू में हो रहे अवैध खनन की शिकायत पुलिस को मिली। इसके आधार पर बुधवार रात पुलिस ने नदी में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को पड़ोसी राज्य पंजाब के पांच ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। इनमें भर का रेत-बजरी ले जाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह सभी रात के अंधेरे में यहां खनन में जुटे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि खनन माफिया के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। जिला में खनन माफिया का खात्मा किया जाएगा।
विज्ञापन


ऊना जिला में खनन माफिया को रोकने के लिए पुलिस विशेष अभियान चलाए हुए हैं। एक तरफ पुलिस ने ओवरलोडिंग कर रहे टिप्परों पर कार्रवाई से स्टोन क्रशर संघ खफा चल रहा है। वहीं पुलिस ने अवैध खनन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। क्रशर संघ का कहना है कि पुलिस मनमर्जी से चालान काट रही है जिसका संघ विरोध करता है। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र ने कहा कि पुलिस की मनमर्जी को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि नियमों की अवहेलना करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने कहा कि पुलिस को कार्रवाई करने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि खनन माफिया पर शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें