ऊना। पुलिस थाना हरोली के तहत गांव बढ़ेडा में एक व्यक्ति ने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उपमंडल हरोली के बढ़ेड़ा गांव के बलविंद्र (37) ने गलती से जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और परिजनों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सक ने बलविंद्र कुमार को मृत घोषित कर लिया। डीएसपी धनराज सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।