अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों पर नाकेबंदी कर 120 वाहनों के चालान किए गए।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 101 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 22 हजार रुपये प्राप्त किए। इनमें से 65 चालान बिना हेलमेट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, सात चालान बिना सुरक्षा बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, एक चालान बिना कागजात के वाहन चलाने पर, 10 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 22 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, एक चालान वाहन चलाते समय प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर, तीन चालान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर, तीन चालान दोपहिया वाहन ट्रिपल राइडिंग करने पर, तीन चालान यातायात संकेतों की अवहेलना करने पर, चार चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर सात लोगों के चालान करके जुर्माने के रूप में 700 रुपये प्राप्त किए गए।