अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। निकटवर्ती रैंसरी गांव में पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चरस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवकों की पहचान हैपी निवासी दोबड़ गांव तहसील बंगाणा और दीक्षांत निवासी भोरंज हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 240 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने चरस की खेप कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआईयू टीम ने शनिवार देर शाम रैंसरी में नाकेबंदी के दौरान ऑल्टो कार में सवार दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार सवार युवकों से करीब 240 ग्राम चरस बरामद की है। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।