जोल (ऊना)। विस कुटलैहड़ क्षेत्र के बोल गांव में अपनी मलकीयत भूमि पर जंगल के साथ आग लगाता हुआ एक व्यक्ति रंगे हाथों पकड़ा गया। उसे वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ा। पहले उससे आग बुझाई और उसके बाद उससे 500 रुपये जुर्माना वसूल किया।
व्यक्ति को हिदायत दी कि कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अपनी जगह में आग लगता हुआ पकड़ा गया तो उसे इससे भी अधिक जुर्माना और उसके खिलाफ किया जाएगा। वन विभाग ने सभी पंचायतों में जाकर सभी को आगाह कर दिया है। अब वन विभाग किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर बीओ थानाकलां अजीत सिंह और उनकी टीम उपस्थित रही।