फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों में जोरदार टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में दो कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।

अंब-ऊना मार्ग पर सोमवार दोपहर बाद हादसा उस वक्त हुआ जब ऊना की तरफ से आ रही एक जेन कार ने सामने से आ रही हौंडा कार को चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। जेन में सवार वीरेंद्र और शिव निवासी पंडोगा तथा हौंडा कार सवार ओम प्रकाश निवासी पनोह माता ज्वालाजी मंदिर में माथा टेकने के बाद घर को लौट रहे थे। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब लाया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। डीएसपी अंब मनोज जंवाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें