फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब सीमा से सटे बॉर्डर एरियों में लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
CCTV Camera - फोटो : irishtimes.com
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल पुलिस और हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के उद्योगपतियों की शनिवार को राजीव गांधी सामुदायिक भवन बाथू में बैठक हुई। इसमें नार्थ जोन के डीआईजी अतुल फुलझेले ने विशेष रूप से शिरकत की।

फुलझेले ने कहा कि प्रदेश में युवाओं में फैले नशे को समाप्त करना चुनौती है। लोगों और उद्योगपतियों के सहयोग से नशे पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने नशे को रोकने के लिए पुलिस और उद्योगपतियों के बीच समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया। डीआईजी ने कहा कि पंजाब सीमा से सटे बॉर्डर एरिया के चिह्नित स्थलों जिनमें टाहलीवाल, बाथड़ी, गोंदपुर, पोलियां आदि जगह पर सीसीटीवी कैमरे उद्योगपतियों के सहयोग से स्थापित किए जाएंगे। इससे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उद्योगों में काफी तादात में श्रमिक कार्य करते हैं। इन उद्योगों में जो कोई भी संदिग्ध गतिविधियों में सम्मलित या नशा करने वालों के बारे में नजदीक पुलिस चौकी में सूचित करें। इस अवसर पर औद्योगिक एसोसिएशन के चेयरमैन राकेश कौशल ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल, बाथड़ी के बीच पंजाब बॉर्डर एरिया लगता है। इसलिए बाथड़ी में पुलिस चेक पोस्ट बनानी चाहिए। इसके अलावा टाहलीवाल पुलिस चौकी में स्वीकृत पदों को बढ़ाया जाने की मांग की। इस अवसर पर एसपी दिवाकर शर्मा, हरोली पुलिस थाना से डीएसपी कुलविंदर सहित अन्य उद्योगपति मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें