फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो घायल, एक पीजीआई रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
क्षेत्र के नंदपुर और पनोह में पेश आए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अंब अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अंब से ऊना और ऊना से पीजआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नंदपुर में अचानक बाइक स्किड होने से एक (40) वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को 108 की सहायता से सिविल अस्पताल अंब पहुंचाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार पुत्र निक्का राम निवासी नंदपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील बाइक पर अपने किसी काम से घर वापस लौट रहा था कि नंदपुर के पास सुनील ने बाइक पर नियंत्रण खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे उसकी बाइक स्किड हो गई। इस हादसे में सुनील कुमार को चेहरे पर चोटें आई हैं। इसके अलावा पनोह में पेश आए सड़क हादसे में कार बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक को ऊना अस्पताल में उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवक की पहचान विवेक (33) पुत्र इंद्रपाल निवासी नंदपुर के रूप हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक की एक टांग फ्रैक्चर हुई है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें