फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल।
नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित कपड़े की दुकान में मंगलवार की रात हुई लाखों के कपड़े, कंबल और मन्यारी के सामान की चोरी के 24 घंटे से भी अधिक का समय बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ हैं। पीड़ित बलबीर सिंह की दुकान के साथ लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि चोर जल्द हिरासत में होंगे। सूत्रों की मानें तो चोरी की घटना के बाद जिस ट्रक का प्रयोग हुआ है, उस ट्रक का नंबर जालंधर का है।

उसी के आधार पर जब पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि ट्रक जालंधर मालिक के बाद कई बार बिक चुका है और वह भी मात्र एफिडेविट पर। अब पुलिस के लिए यह दिक्कत है कि गाड़ी के असली मालिक का पता लगा कर कैसे उस तक पहुंचा जाए। पुलिस ने कुछ लोगों को जांच के दायरे में लगा कर पूछताछ भी की लेकिन नतीजा फिलहाल शून्य ही रहा। इसी परिवार के घर छह अगस्त 2014 में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आरोपी आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए। थाना प्रभारी पवन चौधरी का कहना है कि तीन टीमों का गठन कर मामले की जांच तेजी से की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें