फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस ने चार अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान चार लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब की खेप कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुुलिस थाना गगरेट के पुलिस कर्मी रविवार को शाम के समय गश्त पर बड़ोह में मौजूद थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने बड़ोह पुल के नीचे झाड़ियों में छिपाई सात बोतल देसी और सात बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा बंगाणा पुलिस ने रविवार को शाम के समय गश्त के दौरान छपरोह में एक चाय व सब्जी की दुकान में छापेमारी के दौरान दुकान से पांच बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी दुकानदार ओम प्रकाश निवासी वूसल तहसील बंगाणा ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बंगाणा पुलिस ने छपरोह में ही एक व्यक्ति के कब्जे से चार बोतल देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी भरत कुमार निवासी छपरोह तहसील बगांणा जिला ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले पर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बंगाणा पुलिस ने छपरोह में एक कन्फेक्शनरी की दुकान में छापेमारी के दौरान दुकान से नौ बोतल देसी शराब बरामद की। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी विनोद सिंह निवासी जंगरेहड़ी तहसील व जिला ऊना के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें