फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो टिप्परों के बीच कुचलने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत गोंदपुर बुल्ला गांव में टिप्पर की चपेट में आने से एक टिप्पर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलजीत सिंह (37) निवासी गांव झाड़ो जिला संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बलजीत सिंह निवासी गांव झाड़ो संगरूर पंजाब अपने टिप्पर में गोंदपुर बुल्ला स्थित स्टोन क्रशर से निर्माण सामग्री लेने के लिए आया था। इस दौरान जब वह वहां पर काम कर रहा था तो अचानक उसका टिप्पर चल पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह एक अन्य टिप्पर और सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गया। दोनों टिप्परों के बीच दबने से बलजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बलजीत सिंह को लोगों की मदद से बाहर निकाल गया। घायल बलजीत सिंह को लोगों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें