फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप-बाइक में टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
death - फोटो : file photo
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बंगाणा(ऊना)। तनोह में पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार (21) पुत्र रत्न चंद निवासी गांव हरनेड हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार हमीरपुर निवासी मनीष कुमार बाइकपर ऊना की तरफ आ रहा था। बंगाणा के तनोह के समीप पहुंचने पर पिकअप की चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मनीष सड़क पर जा गिरा, जिससे मनीष के सिर व शरीर पर गहरी चोटें पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें