फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से झुलसी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
पुलिस थाना ऊना के तहत बहडाला में स्टोव फटने से एक महिला झुलस गई। उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बहडाला निवासी ममता सोमवार को अपने घर के किचन में खाना पका रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान स्टोव अचानक ही फट गया। इससे महिला झुलस गई। परिजनों ने तुरंत महिला को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया है। फिलहाल हालत खतरे से बाहर है। स्वास्थ्य में पहले से सुधार आया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर उसके परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें