फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11वीं में फेल छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 01 Apr 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं की वार्षिक परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। छात्रा मेडिकल स्टूडेंट थी। बीते रोज घ्‍ााेषित परीक्षा परिणाम में असफल रहने के बाद से ही वह तनाव में चल रही थी। उसके बाद उसने परिजनों की अनुपस्थिति में घर में पंखे से लटककर जान दे दी। जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत दौलतपुर चौक के एक नजदीकी गांव में एक छात्रा ने अपने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


छात्रा ने शनिवार दोपहर बाद उक्त घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां साथ लगते गांव में एक धार्मिक सम्मेलन में गई थी। जबकि पिता रोजाना की तरह काम पर गए थे। इस दौरान छात्रा ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। छात्रा की मां जब घर लौटी तो बेटी को फंदे से झूलते देख उसके पांव तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर परिजन आये तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

उधर मामले की जांच करने आए गगरेट एसएचओ हाशिम अली ने बताया कि उक्त  छात्रा ने ग्यारहवीं की मेडिकल परीक्षा में फेल होने पर घर में फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें