फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेहड़ा में अधेड़ा ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल (ऊना)।
जोल पुलिस चौकी के तहत गांव अंबेहड़ा में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पीड़ित को परिजनों ने उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अंबेहड़ा निवासी अनिल (42) ने रविवार देर सायं किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अनिल ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को लेकर पीड़ित के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल उसकी हालत में सुधार आया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें